फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ किया गया। दो माह तक आयोजित होने वाला अभियान ब्लॉकों तक चलाया जाएगा। अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शहर के सीएमओं कार्यालय में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ डॉ राजीव नयन गिरि द्वारा किया गया। अधिकारियों कर्मचारियों को तम्बाकू मुक्त की शपथ दिलाई। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू सेवन की रोकथाम का प्रचार प्रसार तथा तम्बाकू मुक्त युवा हो। प्रत्येक ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सबसे अधिक शिक्षण संस्थानों पर फोकस किया जाएगा। शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में किसी भी प्रकार की तम्बाकू बिक्री को प्रतिबंधित किया जाएगा। तम्बाकू मुक्त गांव की मुहिम अंतिम छोर तक चलाई जाएगी। यहां पर ...