समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। रेलवे गोल्फ फील्ड विद्यालय में जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के एचएम पुनीत कुमार चौधरी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे ही तरक्की की सीढ़ी चढ़ते हुए उन्नति एवं तरक्की करें। विदित हो कि विगत चार महीने से महाविद्यालय के पर्यवेक्षक रजनीकांत के नेतृत्व में डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी मंगलवार को सकुशल संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.