सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डायट में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों को निपुण लक्ष्य की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के लैब विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित निपुण लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर विद्यालयों में संचालित शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था। इस दौरान निपुण लक्ष्य की दिशा में अब तक किए जा रहे प्रयासों एवं प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों एवं नवाचारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधारभूत साक्षरता ए...