हापुड़, जून 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं प्रभारी हापुड़ मोहित राघव शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ में स्नातक एमएलसी इंजी.अवनीश कुमार सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मोहित राघव ने बताया कि जनपद हापुड़ में कई वर्षों से स्थायी लेखाधिकारी एवं स्थायी लेखाकार नियुक्त नहीं हैं। जिस कारण जनपद के माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यों के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। डीआईओएस कार्यालय में स्थायी लेखाधिकारी एवं स्थायी लेखाकार की नियुक्ति होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.