नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक संघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर गुरुवार को नामांकन और सत्यापित किए गए। अध्यक्ष पद पर नंदा बल्लभ पालीवाल और गणेश सिंह बिष्ट ने नामांकन कराया। गणेश सिंह बिष्ट का नामांकन पत्र जमा नहीं होने के कारण अध्यक्ष पद पर एकल नामांकन सत्यापित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष सामान्य, महिला उपाध्यक्ष, उप सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सचिव पद पर बिपिन चंद्र और पुष्कर घनश्याल ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी भारत भूषण जोशी ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक परिसर के ओल्ड आर्ट सेमिनार कक्ष संख्या 18 में सचिव पद के लिए चुनाव संपन्न होगा। सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने सभी कार्यों में चुनाव अधिकारी को सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...