शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) का जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे संतोष कुमार पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य केशव चंद्र ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और समाज उसका अनुसरण करता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने शिक्षक की भूमिका और वर्तमान शैक्षिक च...