मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ देश का अकेला सेवा संगठन है, जिसने 100 वर्षों की महत्वपूर्ण यात्रा की है। वर्ष 1925 में स्थापित यह संगठन शिक्षा एवं शिक्षकों की बेहतरी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहा है। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। वर्ष 2026 संघर्ष का नया आगाज करेगा। ये बातें संगठन के महासचिव पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि सातवें से आठवें वेतन आयोग की प्राप्ति एवं वेतन की विषमताओं, स्थानांतरण की समस्याओं का समाधान बिना लड़े नहीं होगा। तिरहुत प्रमंडल के सौजन्य से द्वारका नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'संघर्ष और सृजन' के सौ साल' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरहुत प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.