पटना, फरवरी 20 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी कोटि के शिक्षकों के फरवरी के वेतन का भुगतान होली से पहले करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा और प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस वर्ष एक मार्च को रविवार है, दो को होलिका दहन व 3-4 मार्च को होली का अवकाश है। ऐसे में यदि फरवरी माह के वेतन का भुगतान 28 फरवरी से पहले नहीं कर दिया गया तो शिक्षकों का होली का त्योहार फीका पड़ जाएगा। प्रदेश सचिव आनंद मिश्रा ने वेतन भुगतान के साथ होली अवकाश की तिथियों में संशोधन की भी आवश्यकता बताई। कहा कि 2 मार्च को होलिका दहन है और 3 मार्च को चंद्रग्रहण का सूतक है। होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.