छपरा, दिसम्बर 31 -- छपरा, एक संवाददाता। नए साल की पूर्व संध्या एवं वर्ष के अंतिम दिन सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक राजदेव राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना धनंजय पासवान एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अजीत अमर हरिजन का स्वागत एवं अभिनन्दन किया । जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का आने के लिए आभार व्यक्त किया। संबोधित करने वालों में संरक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ,जगनंदन सिंह,सुरेंद्र सिंह ,आलोक कुमार सिंह,जनार्दन सिंह आदि हैं। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया। उपस्थित होने वालों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष संजय कुमार, नित्यानंद सिंह,अनिल कुमार व अन्य थे। - इसुआपुर ...