हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न होने के कारण जनपद के शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर शिक्षक संगठन में रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट है कि मानव संपदा पोर्टल पर केवल राज्य कर्मचारियों को ही अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश में परिषदीय शिक्षकों को संपत्ति विवरण अपलोड करने के निर्देश नहीं हैं। इसके बावजूद बीएसए कार्यालय द्वारा 31 जनवरी तक चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड करने के बाद ही जनवरी मा...