रामगढ़, जनवरी 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को डाड़ी में नवनियुक्त 18 सहायक आचार्य के स्वागत समारोह समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल राम ने की। समारोह में नवनियुक्त सभी सहायक आचार्य का स्वागत किया गया। इसके बाद संघ के पदाधिकारी गोपाल राम, हरिश्चंद्र महतो और राजेश कुमार सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड में सहायक आचार्यो की नियुक्ति से संघ मजबूत होगा। साथ ही प्रखंड के शैक्षणिक कार्यो में भी सहुलियत होगी। इस अवसर पर नवनियुक्त सहायक आचार्य शशिकांत सिंह, मनोज कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, उपेन्द्र कुमार ठाकुर, नागेश्वर महतो, बबिता देवी, मनोज कुमार सोनी, अब्दुल वाहिद, गीता कुमारी, सोयब रहमान, जितेंद्र कुमार, शिवशंकर शर्मा, माधोराम महतो, सुदीप प्रकाश महतो, ...