सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, हिप्र। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा जिले के प्रख्यात एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुभाषकर पाण्डेय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद घड़ी में शिक्षक समुदाय ने उन्हें एक प्रखर मार्गदर्शक और समाज का अभिन्न अंग बताया। निराला नगर स्थित महेंद्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन में आयोजित शोक सभा में जिला स्तरीय शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी और साथी एकत्रित हुए। उपस्थित सदस्यों ने स्व. पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि निवेदित की। सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा में अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष्ज्ञ पंचानंद मिश्र, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिन्हा, कार्यकारी प...