कानपुर, दिसम्बर 24 -- शिक्षक संघ नेताओं कालेज भ्रमण कर सुनीं समस्यायें कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय मंत्री, मंडलीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने जनपद के विभिन्न विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय मंत्री वीके मिश्र, मंडलीय अध्यक्ष बालेश्वर शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल तथा वरिष्ठ संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य राज नारायण दीक्षित ने जनता इंटर कॉलेज बाढ़ापुर, श्री राम जानकी इंटर कॉलेज गौरियापुर, गलुवापुर इंटर कॉलेज गलुवापुर, देवी सहाय इंटर कॉलेज डेरापुर, महात्मा गांधी महाविद्यालय चिलौली, मालवीय इंटर कॉलेज मुं...