गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश के मंत्री और पूर्वांचल के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह का नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया के प्रकरण को लेकर गोरखपुर आगमन हुआ। उन्होंने विद्यालय जाकर वहां नगर निगम के द्वारा विद्यालय के पीछे बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र को देखा। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस गार्बेज के निर्माण से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ यहां के स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य की भी समस्या खड़ी होने वाली है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को तत्काल प्रभाव से इस कार्य को रोकना चाहिए और इस कूड़ा निस्तारण केंद्र को विद्यालय से दूर कहीं अन्यत्र स्थापित किया जाए। उन्होंने विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण से प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और संरक्षक विधान परिषद सदस्य राज बहादुर चंदेल को...