पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज एवं स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन तय प्रक्रिया के तहत किया गया। चुनाव में संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ राधाकृष्ण झा और सचिव डॉ राजेंद्र सिंह चुने गए हैं। बैठक में विमर्श के बाद कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। कमेटी में उपाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह, संयुक्त सचिव डॉ वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष डॉ पूरन कुमार साव, कार्यकारणी सदस्य डॉ नीतू कुमारी, जय कुमार होनहागा शामिल किया गया है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने घोषणा की कि जल्द विश्वविद्यालय स्तरीय शिक्षक संघ के गठन के लिए प्रयास किया जाएगा तथा शिक्षक हित की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.