बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- शिक्षक संघ की बैठक में छाया रहा बीआरसी व जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा हरनौत के रुपसपुर स्कूल में बिहार परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति की हुई बैठक कहा-कोई अधिकारी नहीं सुनते समस्याएं, चांदी की खनक के सहारे होता है हर काम फोटो : टीचर्स यूनियन : हरनौत प्रखंड के रुपसपुर स्कूल में रविवार को बैठक में शामिल बिहार परिर्वतनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, जिला सचिव सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड के रुपसपुर प्राइमरी स्कूल में रविवार को बिहार परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें बीआरसी से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। बीईओ, डीपीओ व डीईओ पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप ...