काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं से मुलाकात की। मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष मिश्रा से मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं ने सीबीएसई की भांति उत्तर पुस्तिकाओं के पारिश्रमिक दिलाने, 2006 से 2009 तक की एनपीएस की बकाया धनराशि खाते में ट्रांसफर कराए जाने की मांग रखी। उन्होंने शिक्षकों को उक्त मांगों के निस्तारण के लिए प्रदेश के शिक्षामंत्री तथा शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रांतीय विधिक सलाहकार कौशलेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रांतीय प्रवक्ता केके गुप्ता, डॉ. आजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.