रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) और रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) की ओर से बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के कहा कि गुरुजी के निधन से हमारा राज्य ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश मर्माहत है। जुटान के संयोजक डॉ कंजीव लोचन ने कहा कि गुरुजी के संघर्ष का ही परिणाम है कि झारखंड आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सभा का संचालन डॉ राहुल कुमार व लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो ने किया। जुटान के अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा, रूटा के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के साथ विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...