मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक शिक्षिकाओं को आवश्यक प्रतिबंधों के साथ मंजूरी दे दी है। बीएसए की मंजूरी से जुड़ा आदेश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। शिक्षक और शिक्षकाओं द्वारा इस परीक्षा में भाग लेने के लिए विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा था। वर्ष 2011 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के लिए सीटेट परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए मांगे जा रहे अनापत्ति प्रमाण पत्र पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा है कि विद्यालय अवधि में वह परीक्षा की तैयारी नहीं करेंगे। उन्हें इस परीक्षा में भाग लेने के ...