अलीगढ़, सितम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को 30 सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। 30 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से बीते दिनों पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें विधान परिषद में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के रिक्त होने की जानकारी दी गई थी। इसमें अलीगढ़-आगरा मंडल से जुड़े आगरा, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ व इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। अब इन इन सीटों के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए नोटिस 30 सितंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.