अमरोहा, दिसम्बर 6 -- जय शिव ग्रुप ऑफ कॉलेज बुडेरना के संयोजन में शुक्रवार को साहित्यकार डॉ.दीपक अग्रवाल की पुस्तक शिक्षाविद् डॉ.राजीव शर्मा की स्मृतियां का विमोचन किया गया। डॉ.राजीव शर्मा के जन्मदिवस पर जय शिव कन्या महाविद्यालय बुडेरना सभागार में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन, ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने किया। अरविंद शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, महाविद्यालय प्रबंधिका चारू शर्मा, पवन शर्मा, संजीव शर्मा, लेखक डॉ.दीपक अग्रवाल, अतुल जैन, प्रतुल शर्मा, खेमकरण शर्मा, श्यानोथ सिंह, शशि त्यागी, डॉ.नवनीत विश्नो...