बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- शिक्षक ललन की 28वीं पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बांटी टॉफी व कॉपी-कलम नगरनौसा हाई स्कूल निर्माण में उनका अहम योगदान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प फोटो : ललन सिंह : नगरनौसा के लक्षूबिगहा गांव में स्व. ललन सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर समारोह में शामिल लोग। नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा प्रखंड के लच्छुबिगहा गांव में शिक्षाविद स्व. ललन सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उनकी व पत्नी स्व. मुनका देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में आए विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को टॉफी व कॉपी कलम बांटी गयी। मगही अकादमी के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा उर्फ कवी जी ने कहा की ललन बाबू महान शिक्षाविद के साथ-साथ महान शिक्षा दानी थे। उन्होंने नगरनौसा हाई स्कूल के निर्माण में अह...