बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदारथपुर ने नई पहचान बनाई है। इसको लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम सुफल कश्यप उत्कृष्ट शिक्षण सम्मान से सम्मानित किया गया। बीते दिनों बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, शिक्षण पद्धति और बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। बीआरसी तिंदवारी में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान बीईओ आभा अग्रवाल ने शील्ड देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.