बुलंदशहर, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि सूची में बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरती गई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसमें सुधार की मांग करते हुए अपात्र शिक्षकों को हटाने के लिए कहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध और पारदर्शी नहीं है। नियमानुसार शिक्षक विधायक चुनाव के लिए वही शिक्षक मतदाता बन सकते हैं जो पिछले छह वर्षों में से कम से कम तीन वर्षों तक निरंतर शिक्षक रहे हों। लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में भारी लापरवाही बरती गई है। नवंबर माह से शुरू...