मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) की परीक्षा जिले में शनिवार को 27 केंद्रों पर हुई। पहले दिन परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने उन्हें काफी उलझाए रखा। कुल 59 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जीएस के सवालों में पूछा गया कि फसलों का ऊंट किस फसल को कहते हैं। शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चली। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। पहले दिन की परीक्षा के लिए 16128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 12141 में से 7026 ने परीक्षा दी। वहीं 5115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 3936 में से 2341 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली से 1524 ने परीक्षा से किनारा किया। सख्ती, निगरानी व कड़ी चेकिंग के बीच अभ्यर्थियों को कें...