प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कुल 60 पदों के सापेक्ष 2143 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे औसतन एक पद पर करीब 37 दावेदार हैं। यह आंकड़ा विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया शिक्षण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 19 प्रोफेसर, 20 एसोसिएट प्रोफेसर और 21 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी है। स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद होली के बाद साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय के 21 विभागों को 60 नियमित नए शिक्षक मिलेंगे। इससे लंबे सम...