प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती 2021 पूरी कराने के लिए अभ्यर्थियों ने बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव (बेसिक), विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा निदेशक आदि अफसरों से मुलाकात की। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए 17 अक्टूबर 2021 को लिखित परीक्षा कराई गई थी। 15 नवंबर 2021 को परिणाम घोषित होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने कम अंक मिलने की शिकायत करते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने 12 अप्रैल 2022 को एक समिति का गठन करते हुए आपत्तियों की जांच कराई। 571 शिकायतों के मिलान में 132 शिकायतें सही पाई गई थी। इस पर पुर्नमूल्यांकन करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.