बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय। स्थानीय विधायक कुंदन कुमार ने बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं को सदन में उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुल और सड़क निर्माण से जुड़े क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। बेगूसराय प्रखंड के खम्हार, वनद्वार एवं रजौड़ा, बरौनी प्रखंड के नींगा पंचायत और वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्रों की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। ताकि राज्य के युवाओं को अधिक अवसर मिल सके। कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.