फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी की पुलिस ने रविवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटैट (सीबीएसई रिक्यूरटमेंट इग्जाम) परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए तीन युवकों को अलग-अलग केंद्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में एनआईटी तीन के ई-ब्लॉक स्थित गीता बाल निकेतन में कार्यरत मीना बत्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सीबीएसई की ओर से रविवार को रिक्यूरटमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें उन्हें परीक्षा केंद्र का उप पर्यवेक्षक बनाया गया था। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले केंद्र पर आए परीक्षार्थियोंका बायोमैट्रिक जांच की जा रही थी। इस दौरान एक युवक का बायोमैट्रिक जांच में फिंगर प्रिंट मेल नहीं खाया। इसके बाद पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कृष्ण बताया। साथ ही कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.