मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा एक से आठ तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 21वें संस्करण का आयोजन सात एवं आठ फरवरी यानी आज और कल दो पालियों में आयोजित होगी। शनिवार को प्रथम पाली में 39 केंद्रों पर 17355 और द्वितीय पाली में 29 केंद्रों पर 13744 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि रविवार को प्रथम पाली में 42 केंद्रों पर 18720 और द्वितीय पाली में 28 केंद्रों पर 13104 अभ्यर्थी पंजीकृत है। दो दिनों में कुल 62923 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी तो केंद्रों के अंदर वायस युक्त सीसीटीवी कैमरों की नजर में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर की...