कौशाम्बी, फरवरी 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल विकास खंड के कमालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक अध्यापक पर छात्र से जूता साफ कराने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया। मामले की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। कमालपुर गांव निवासी एक छात्र गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। उसका आरोप है कि बुधवार को वह स्कूल पढ़ाई करने के लिए गया था। इसी दौरान विद्यालय में मौजूद अध्यापक ने उससे अपना जूता साफ कराया। बच्चे ने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार में नाराजगी फैल गई। परिजन इसे शिक्षक की गरिमा के विपरीत और बच्चों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। उनका कहना है कि विद्यालय शिक...