मधुबनी, जनवरी 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षक न्याय मोर्चा ने नियोजित शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान के अधिकार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संगठन का स्पष्ट नारा है कि शिक्षकों को केवल मानदेय नहीं बल्कि पूर्ण वेतनमान मिलना चाहिए। इसी क्रम में संगठन ने जिले के लिए नेतृत्व में नई जिम्मेदारी सौंपी है। विगत दिनों स्वास्थ्य कारणों से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाने के बाद अतुल कुमार सिंह के स्वस्थ होने पर संगठन में उत्साह का माहौल है। शिक्षक न्याय मोर्चा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संघ के प्रदेश संयोजक शिवेन्द्र कुमार पाठक ने उन्हें इसकी जिम्मेवारी दी है। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और संघर्षशील भूमिका से नियोजित शिक्षकों की आवाज और मजबूत होगी। फिर से जिलाध्यक्ष की कमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.