पटना, जनवरी 20 -- स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को करीब 20 जिलों का रोस्टर अंतिम रूप से क्लियर हो गया है। 18 जिलों का रोस्टर क्रॉस चेक कराने के लिए शिक्षा विभाग मुख्यालय से जिलों को भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह अंतिम रूप से रोस्टर क्लियरेंस हो जाएगा। इसके बाद माह के अंत तक बीपीएससी को शिक्षकों की बहाली के लिए रिक्ति भेज दी जाएगी। फरवरी अंत तक बीपीएससी से टीआरई 4 की वैकेंसी जारी होने की संभावना है। टीआरई 4 के तहत लगभग 30 हजार पदों पर बहाली के लिए वैकेंसी आने की संभावना है। इसमें 70 प्रतिशत से अधिक उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की रिक्ति होगी। बीपीएससी आरक्षण रोस्टर को जांच कराने के बाद विज्ञापन प्रकाशित करेगा। वैकेंसी आने के बाद करीब एक माह तक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...