मधुबनी, अप्रैल 4 -- झंझारपुर। प्रखंड की नरुआर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बीपीएससी प्लस टू के शिक्षक ने गुरु शिष्य परंपरा को तार-तार कर दिया। स्कूल की दसवीं की छात्रा को गलत नीयत से फुसलाकर अगवा कर लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल को बवाल कर दिया। स्थिति देख स्कूल आए छात्र और छात्रा घर लौट गए। शुक्रवार को एक भी वर्ग में पढ़ाई नहीं हुई। स्कूल के हेड मास्टर दीपक सिंह व जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। अभिभावक के आवेदन पर भैरवस्थान थाने में शिक्षक राहुल कुमार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छापेमारी को टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। हेडमास्टर दीपक कुमार ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को हुए घटनाक्रम की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर तमाम वरीय पदाधिकारी को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.