धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सहायक अध्यापकों ने 4 से 7 अगस्त तक विधानसभा का घेराव करने और शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को रांची में मुख्यमंत्री आवास के घेराव का निर्णय लिया है। यह निर्णय झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई ने लिया है। इस चरणबद्ध आंदोलन के पूर्व रविवार को धनबाद व झरिया विधानसभा क्षेत्र के सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक राज सिन्हा और रागिनी सिंह से उनके आवास पर मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अशोक चक्रवर्ती, मनोज राय, रवींद्रनाथ महतो, गोरखनाथ गुप्ता, दुर्गाचरण महतो, सुमनलता पांडेय, संजय प्रजापति और बसंत सिंह कर रहे थे। मांग पत्र में सहायक अध्यापकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारा शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.