सीवान, फरवरी 14 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित राजपुर हाई स्कूल का डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। डीईओ ने शिक्षकों के पठन-पाठन के तौर-तरीकों को देखा और संतुष्टि प्रकट की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ली और कहा कि सभी शिक्षकों को अपनी तैयारी करके ही बच्चों को पढ़ाना चाहिए। इससे बेहतर ढंग से बच्चों को समझाया जा सकता है। डीईओ ने कहा कि शिक्षक कोई आम कर्मचारी नहीं हैं। शिक्षकों को देश के भविष्य गढ़ने वालों का निर्माण करना होता है। महिला शिक्षकों के विशेष अवकाश के मुद्दे पर कहा कि यह केवल सार्वजनिक अवकाश की छुट्टियों के साथ जोड़कर नहीं लेना चाहिए। आपको इसकी जरूरत है तब ही लें। अगर कोई ऐसा करता है तो पिछले चार-पांच महीने का ...