पलामू, नवम्बर 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। हिन्दी साहित्य भारती की पलामू यूनिट के तत्वावधान में रविवार को आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक डॉ राम प्रवेश पंडित रचित काव्य संग्रह, वाणी वंदना, का लोकार्पण किया गया। मेदिनीनगर के विमला वीपीएम ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ जंग बहादुर पांडेय, समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, ज्ञान निकेतन विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा, विद्यालय के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, गढ़वा के साहित्यकार सुरेंद्र कुमार मिश्र व डॉ राम विनय तिवारी, ज्योतिर्विद विजयानंद सरस्वती, काष्ठ कलाविद प्रेम प्रकाश भसीन, साहत्य भारती के रांची जिलाध्यक्ष बलराम पाठक, साहित्य प्रेमी हेमंत मिश्र, कवि राकेश कुमार, अनुज कुमार पाठक, नीर...