सीतापुर, अप्रैल 27 -- महमूदाबाद,संवाददाता। शिक्षक जीवन भर समाज को दिशा देने का कार्य करता रहता है। इसीलिए समाज में उसे ब्रह्मा, विष्णु व महेश की संज्ञा दी जाती है। समाज का हर वर्ग हमेशा शिक्षकों को विशेष सम्मान देता रहा है। यह बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने शुक्रवार को दिवंगत हुए संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष बीडी वर्मा की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक, प्रधानाध्यापक, बीआरसी समन्वयक और शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित, ज्ञानेश मिश्र और विजय वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.