देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक के खुदखुशी प्रकरण ने शिक्षा विभाग को झकझोर कर रख दिया है। बीएसए कार्यालय के 'सिस्टम' ने शिक्षक को इस दुनिया को अलविदा कहने के लिए मजबूर कर दिया। अब डीएम के सख्त एक्शन के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। बीएसए कार्यालय के कर्मचारी अपने-अपने कागजात सहेजने में जुट गए हैं। जांच कमेटी में दो आईएएस अधिकारी शामिल हैं। इसलिए जांच में किसी के भी बचने की संभावना कम है। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में 2011 में चार तो 2016 में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 9 जुलाई 2021 को एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 17 लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। जांच की आंच बीएसए कार्यालय तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.