गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के छठियावां गांव के रहने वाले तथा विजयीपुर के राजकीय मध्य विद्यालय कन्या के शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के घर शुक्रवार को पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की।आरोपितों में छठियावां गांव के मनीष मिश्रा, मलय कुमार मिश्रा और सुनील कुमार मिश्रा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के घर इश्तेहार चिपकाया। ज्ञात हो कि 19 नवंबर 2025 की सुबह शिक्षक अपने घर से विजयीपुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कन्या में पढ़ाने गए थे। लौटते समय जब वे कार से घर वापस आ रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में शिक्षक के दाहिने हाथ की कलाई और चेहरे पर बाईं आंख के नीचे गोली क...