हल्द्वानी, मार्च 7 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल पनेरू, अभिभावक संघ के अध्यक्ष शोभन सिंह मटियाली और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मीना भट्ट ने विद्यालय प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक डॉ. हेमंत कुमार जोशी का निलंबन रद्द करने की मांग की। पनेरू ने कहा छात्र छात्राओं के विकास के लिए हेमंत प्रयासरत रहे हैं। उनके मार्ग दर्शन में छात्र छात्राओं ने जिले और जिले से बाहर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। प्रधानाचार्य आशुतोष शाह के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक और डीईओ को ज्ञापन भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.