सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के साहु चौक स्थित एक सरकारी शिक्षक के घर बुधवार की सुबह दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर मोबाइल फोन, पर्स, बाइक की चाभी समेत एक बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय चोर बड़ी आसानी से घर में दाखिल हुए और बिना किसी डर के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित शिक्षक ने मेहसौल थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पूर्व स्टेशन रोड स्थित एक मॉल के समीप से लाल रंग की अपाचे बाइक की चोरी हुई थी। उस घटना में भी चोर की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखी थी, बावजूद इसके अब तक न तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.