लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह द्वारा देवरिया बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने के मामले की जांच के लिए शासन ने चार सदस्यी समिति गठित की है। समिति में एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डा. पवन सचान, बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक (प्राईमरी) संजय कुमार उपाध्याय, देवरिया के संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी तथा गोरखपुर मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने रविवार को समिति के गठन के आदेश जारी कर दिए। शिक्षक कृष्ण मोहन व उनके दो अन्य सहयोगी शिक्षकों से जिला बेसिक शिक्षा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.