बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- शिक्षक की मौत मामले में डायट के प्राचार्य पर एफआईआर भाई ने लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप प्राचार्य ने कहा, नियमों का कराने पर बेवजह मुझे फंसाया जा रहा फोटो 18 शेखपुरा 03 - शिक्षकों से घटना की जानकारी लेते बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित बिक्रम। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक मनोज कुमार की हार्ट अटैक से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के भाई अजीत कुमार द्वारा सदर थाना में डायट (शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र) के प्राचार्य डा शुशांत सौरव पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि शिक्षक द्वारा दो दिन पहले घटिया और कम खाना देने पर मेस वालों से शिकाय...