सुपौल, जनवरी 30 -- पिपरा एक प्रतिनिधि। अमहा पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमहा पंचायत के वार्ड 5 निवासी राजीव कुमार जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब मिडिल स्कूल में एचएम के पद पर पदस्थापित था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने चार घंटे तक एनएच भी जाम रखा। राजीव की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मंजू देवी, पुत्री रानी कुमारी, पुत्र कृष्ण कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजीव को दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। घना कोहरा हादसे का बना कारण: बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.