मऊ, फरवरी 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी निवासी युवक से सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर दोहरीघाट थाना अंतर्गत सड़ासों निवासी महिला और पुरुष पर सात लाख की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी निवासी गजेंद्र पाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान दोहरीघाट थाना अंतर्गत सड़ासों गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार व सुनीता गौतम से हुई। धर्मेन्द्र और सुनीता गौतम ने उसे सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने का लालच देकर सात लाख रुपये की डिमांड रखी। बेरोजगार होने के कारण मैंने कर्ज लेकर वर्ष 2018 में उक्त दोनों को सात लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.