देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सिस्टम के झमेले में फंसकर शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में रविवार को डीएम देवरिया दिव्या मित्तल ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सीडीओ राजेश सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व डीआईओएस शिवनारायन सिंह को शामिल किया गया है। यह कमेटी तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में 2011 में चार तो 2016 में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 9 जुलाई 2021 एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 17 लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। जांच की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.