बदायूं, फरवरी 5 -- राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार पाल का नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडियल बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इससे उनके करीबियों में खुशी का माहौल है। मनीष जिले में आदर्श शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमूं में तैनात शिक्षक मनीष ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के तहत एक सुपर 50 संपादक एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। जिसके वह भी सदस्य है। इस ग्रुप द्वारा रिकॉर्ड एक माह के तह 50 अलग-अलग विषयों पर आधारित पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया गया है। मनीष कुमार ने पुस्तक हम मिटाएंगे सामाजिक कुरीतियां का लेखन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...