फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हुए। लामबंद शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज उठायी। परिषदीय विद्यापलयों की मर्जर प्रक्रिया का विरोध किया। पुरानी पेंशन के लिए भी हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट को कूच किया और यहां पर शिक्षकों, राज्य कर्मचारी, संविदा कर्मियों की वर्षो से लंवित समस्याओं को उठाया। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दीक्षित ने कहा कि शिक्षामित्र, अनुदेशक, वाहन चालक व अन्य मानेदय कर्मियों के सामने जो समस्यायें हैं उसका समाधान किया जाये। शिक्षामित्र और अनुदेशक महंगाई के दौर में काफी कम मानदेय में काम कर रहे हैं। इस दौरा...