कौशाम्बी, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई थी। अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के जिला संयोजक कुशल सिंह व जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को बहुत बड़ा आघात लगा था। यह व्यवस्था शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए काले कानून की तरह है। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर नई पेंशन योजना के विरोध में इस बार भी एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। सभी प्रभावित सरकारी कर्मी बांह में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.